Bihar

अलकतरा घोटाला: बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत 5 को 3-3 साल की सजा, 28 साल बाद आया फैसला

चर्चित अलकतरा घोटाला मामले में रांची की विशेष अदालत ने फैसला सुना दिया है। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने बहुचर्चित अलकतरा घोटाला मामले में 28 साल बाद आरोपियों को सजा सुनाई है।

अदालत ने इस मामले में बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत 5 को 3-3 साल जेल की सजा सुनाई है। यही नहीं सभी दोषियों पर 15-15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अलकतरा घोटाला का मामला साल 1994 का है। अदालत ने सात आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी भी कर दिया है।

विशेष अदालत ने मामले में इलियास हुसैन, शहाबुदीन, पवन कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल और विनय कुमार सिन्हा को 3-3 साल की सजा सुनाई है। बरी किए जाने वाले 7 आरोपियों में जी. रामनाथ, एसपी माथुर,तरुण गांगुली, रंजन प्रधान और सुबह सिन्हा और एमसी अग्रवाल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 1994 के अलकतरा घोटाला मामले में अलकतरे की भारी मात्रा झारखंड में सप्लाई की जानी थी। इसमें कागजों पर अलकतरे की सप्लाई को दिखाया गया लेकिन असल में कोई आपूर्ति नहीं की गई थी। यहां तक कि अलकतरा सप्लाई किए जाने के फर्जी दस्तावेज भी बना दिए गए। जांच में यह पाया गया कि कागजात में जिस अलकतरे की सप्लाई दिखाई गई थी उसकी सप्लाई की ही नहीं गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

3 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago