Categories: BiharNEWS

बिहार में फिर पुलिस पर हमला, बरसाए ईंट-पत्थर; SI समेत 4 पुलिसवाले जख्मी

बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं नहीं थम रही हैं। अररिया, मुंगेर और मधुबनी में पुलिस टीम पर हमले के बाद अब भागलपुर में भी खाकी को निशाना बनाया गया है। यहां एक झगड़े को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया है। इस हमले में SI सहित 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम पर यह हमला हुआ है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुए विवाद में बच्चों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से महिला पुरुष विवाद कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंतीचक पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के विवाद को सुलझाने के लिए बीच बचाव कर रही थी। इसी बीच कुछ लड़कों ने पुलिस पर गिट्टी-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बच्चों के बाद बड़े भी इसमें शामिल हो गए और रोड़ेबाजी करने लगे। आनन फानन में पुलिस की टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायल पुलिसकर्मियों को कहलगांव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज हो रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी संजीव चौधरी के बयान के 24 नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ हमलावर नशे में थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले अररिया, मुंगेर और मधुबनी जिले में बिहार पुलिस के जवानों पर हमला किया। अररिया में दारोगा की मौत हो गई जबकि मुंगेर में SI को भी मार डाला गया। मधुबनी में पुलिस टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाई है। बिहार में पुलिस पर लगातार हो रहे हमले को लेकर राजनीति भी तेज है और विपक्षी पार्टियां सुशासन सरकार में कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े कर रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

46 मिनट ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

2 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

3 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago