Bihar

मंगल पांडेय को खत लिख IGIMS के प्रिंसिपल ने दी सु’साइड की धमकी, डायरेक्टर पर संगीन इल्जाम

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। IGIMS के प्राचार्य डॉ रंजीत गुहा ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखा है।

उन्होंने IGIMS में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। डॉ गुहा ने एनाटॉमी के HOD पर प्रताड़ित करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वे अब पूरी तरह से निराश और तबाह हो चुके हैं।

IGIMS निदेशक डॉ बिंदे कुमार पर भी गंभीर आरोप

डॉ रंजीत गुहा ने IGIMS के निदेशक डॉ बिंदे कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशक ने नियमों को तोड़ते हुए संकाय प्रभारी की नियुक्ति की है। नियम के अनुसार, प्राचार्य ही संकाय प्रभारी होता है। डॉ गुहा का कहना है कि संकाय प्रभारी बनते ही उनके ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। उनका प्राचार्य कार्यालय में कमरा खाली करा दिया गया है। उनके सभी कर्मचारी संकाय प्रभारी से डरे हुए हैं।

डॉ रंजीत गुहा ने अपने पत्र में लिखा है कि वे अत्यंत खतरनाक स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने निदेशक से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। डॉ गुहा का कहना है कि अब मेरे पास आत्महत्या के सिवा कोई उपाय नहीं है। डॉ गुहा के आरोपों से IGIMS में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक डॉ गुहा के आरोपों पर सरकार और अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। फिलहाल ये जांच का विषय है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपों में कितना दम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago