पटना म्यूजियम में ब्लास्ट से हड़कंप, जोरदार धमाके से दीवार में आई दरार, भागने लगे लोग

बिहार की राजधानी पटना स्थित पुराने म्यूजियम गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा कैंपस दहल गया। धमाके से म्यूजियम की दीवार में दरार आ गई। विस्फोट इतना तगड़ा था कि लोग डर गए। हालांकि, जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। फायर सेफ्टी सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ। कई शीशे टूट गए और दीवार दरक गई। सुरक्षा कर्मियों ने फटे सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। इस तरह बड़ा हादसा टल गया। विस्फोट से सुरक्षा टीम में हड़कंप मच गया है।
पटना म्यूजियम कोतवाली थाना के पास स्थित है जिसे करीब सौ साल पुराना बताया जा रहा है। वहां सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में फायर सेफ्टी सिलिंडर रखे गए हैं। कुछ सिलेंडर पुराने हो गए हैं। एक्सपायरी के बाद भी इन्हें बदला नहीं गया। हालांकि विस्फोट से किसी की मौत की सूचना नहीं है। इसका प्रभाव काफी ज्यादा देखा गया जिससे इसकी जद में आने वाली दीवार और दरवाजे क्षतिग्रस्त हुए।

जानकारी के मुताबिक पुराने पटना म्यूजियम में कई तरह के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। यहीं म्यूजियम के अंदर ही फायर सेफ्टी सिलिंडल फटने से तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरे कैंपस में धुआं फैल गया। एक इलाके में आग भी लग गई।


बताया जा रहा है कि फायर सिलिंडर मशीन काफी लम्बे समय से यहाँ बिना काम के पड़े हुए थे इनका नियमित रखरखाव का ख्याल नहीं रखा गया जिस कारण अब धमाका हुआ है। जिस फायर सिलिंर में धमाका हुआ वे धुप में रखे गए थे।बिना डिफ्यूज किए ही इन्हें धूप में रखने से यह धमाका होने की बात बताई जा रही है।अग्निशमन विभाग के कमांडेंट ने बताया है कि फिलहाल कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है। 10 से 12 अग्नि सुरक्षा सिलेंडरों को खाली कराया गया है।



