बिहार की राजधानी पटना में एक अप्रैल से जाम से छुटकारा पाने के लिए नई व्यवस्था लागू हो रही है। शहर में चलने वाले ऑटो को रंगों के आधार पर अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा। ये जोन हैं हरा, पीला और नीला। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और ट्रैफिक भी कम होगा। कुल मिलाकर, शहर के ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है।
हर जोन में ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड
पटना शहर के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में हरे जोन के लिए 18 ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे। यहां पहले 6550 ऑटो चलते थे, लेकिन अब सिर्फ 5240 ऑटो को ही अनुमति दी जाएगी। सबसे अधिक यात्री पीले जोन में चलते हैं, जहां रोजाना 25 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं। यह जोन पटना के पश्चिमी इलाके को कवर करता है। यहां पहले 4350 ऑटो चलते थे, लेकिन अब 3480 ऑटो को ही अनुमति मिलेगी। नीले जोन में सिर्फ सात जगहों पर ऑटो चलेंगे।
तीनों जोन के रूट भी तय
येलो जोन: पीले जोन में राजाबाजार, आशियाना, जगदेव पथ, मल्टी लेवल पार्किंग, बोरिंग रोड पाटलिपुत्र, बांसघाट, राजपुर पुल, कुर्जी दीधा फेजर रोड, सगुना मोड़, रामनगरी, सोनपुर और हाजीपुर शामिल हैं। यहां पीले रंग के ऑटो चलेंगे।
ग्रीन जोन: हरे जोन में सीडीए बिल्डिंग, पटना जंक्शन, लोहानीपुर, खेमनीचक, अशोक राजपथ, गायघाट, खाजेकलां चौक, पटना सिटी, कंकड़बाग, कुम्हरार, गुलजारबाग, हनुमान नगर, सिधारा पुल, एतवारपुर, जीरो माइल, ISBT बैरिया और राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। यहां हरे रंग के ऑटो चलेंगे।
ब्लू जोन: नीले जोन में जीपीओ, गर्दनीबाग, अनिसाबाद, फुलवारीशरीफ, बिरला कॉलोनी, जगदेव पथ और पुरंदरपुर शामिल हैं। यहां नीले रंग के ऑटो चलेंगे।
अलग-अलग पार्किंग
ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के महासचिव राज कुमार झा ने बताया कि चीना कोठी, गांधी मैदान रैन बसेरा, जीपीओ और अगमकुआं में पार्किंग बनाई जाएगी। इससे ऑटो और ई-रिक्शा बेतरतीब ढंग से नहीं खड़े होंगे और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…