Bihar

नवंबर में एक और होली मनेगी, बिहार में NDA का माहौल; बोले चिराग पासवान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

देशभर में होली की खुमारी छाई है। ऐसे में नेता भी रंगों में सराबोर हैं। लोजपा (आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना के 1-व्हीलर रोड स्थित लोजपा कार्यालय में होली मनाई। इस मौके पर उनकी मां रीना पासवान और पार्टी के सांसद और तमाम आला नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर चिराग ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होने कहा कि नवंबर महीने में बिहार में एक और होली मनाई जाएगी। जो NDA के रंग में रंगी होगी, बिहार में एकतरफा माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनने जा रही है। एनडीए बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

चिराग ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मतभेद को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाएं। लंबे समय के बाद हम लोग यहां होली मना रहे हैं, पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि हमारे नेता ने अपनी मेहनत से पार्टी को आगे बढ़ाया था। लंबे समय के बाद उस जगह पर हम होली मना रहे हैं, जो हमारे पिता की निशानी थी। हमारे लिए ये बेहद खुशी की बात है। इस दौरान चिराग की मां भी उनके साथ मौजूद थीं।

आपको बता दें पटना के 1-व्हीलर रोड स्थित उसी लोजपा कार्यालय में होली मनाई गई किया, जिस पर कुछ साल के लिए चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस का कब्जा था। बीते साल नवंबर में ही राज्य सरकार ने उनको यह कार्यालय आवंटित कर दिया था। इस दौरान चिराग ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है, कि जिस जगह पर पिता रामविलास पासवान ने दशकों तक होली मनाई थी, वहां आज वह भी रंगों का त्योहार मना रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

1 घंटा ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago