Bihar

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में फायरिंग, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे जयजीत यादव और विकल यादव ने मामूली विवाद में एक दूसरे को गोली मार दी। इस घटना में विकल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत की हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताई है।

पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह घटना नित्यानंद राय के बहनोई नवगछिया के जगतपुर निवासी गुल्लों यादव के घर पर गुरुवार की सुबह हई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने मामूली विवाद में एक-दूसरे पर गोली चला दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह साढ़े छह बजे जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने पानी वाले बर्तन में हथेली डुबो कर पानी दिया था, जिसको लेकर विकल से कहा-सुनी होने लगी।

विकल ने पिस्तौल निकालकर की फायरिंग

दरअसल, पहले से भी दोनों भाइयों मझले और छोटे में नहीं बनती थी। पानी के मामूली विवाद में विकल घर के अंदर से पिस्तौल निकाल लाया और जयदीप के मुंह को निशाना बना फायर कर दिया।

गोली जबड़े को क्षतिग्रस्त करते हुए निकल गई। जयजीत पहले तो जमीन पर गिर गया, लेकिन चंद मिनट में ताकत बटोरकर उठा और विकल से गुत्थम-गुत्थी करते हुए उंसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद उसे नजदीक से गोली मार दी।

जयजीत की हालत नाजुक

इस घटना में विकल की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसमें सांस बची होने की आस में परिजनों ने आनन-फानन में उसे भी नवगछिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। जयजीत कि हालत भी अधिक खून निकल जाने की वजह से नाजुक बनी हुई है।

उसे बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने बाहर ले जाने को कहा है, जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी पर रेंज आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया एसपी को हालात का जायजा लेकर सभी सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा है।

जांच में जुटी पुलिस

नवगछिया, परबत्ता पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम एफएसएल टीम को सूचित कर घटनास्थल की स्टाइल और वीडियोग्राफी कराएगई। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठा करना आरंभ कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago