Bihar

नीतीश कुमार के बेटे पर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान, कहा- CM मैटेरियल हैं निशांत, तेजस्वी पर बरसे

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत के राजनीति में आने का स्वागत किया है। इतना ही नहीं अश्विनी चौबे ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री पद के योग्य और नीतीश कुमार का बेहतर उत्तराधिकारी करार दिया है। पूर्व मंत्री ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव के डीएनए मे ही भ्रष्टाचार है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे युवा हैं और उर्जा से भरे हुए हैं। निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है। चौबे ने यह भी कहा कि निशांत कुमार में सीएम बनने की योग्यताएं भी हैं। नीतीश कुमार तो बड़े नेता है ही, निशांत कुमार उनका उत्तराधिकारी बन सकते हैं। निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।

अश्विनी चौबे ने यह भी कहा का 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी। चुनाव में गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा। एनडी का 2025 में 225 का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की काफी आलोचना की। कहा कि तेजस्वी यादव के डीएनए मे ही भ्रष्टाचार है। वे सीएम बनने का सपना देख रहे हैं पर जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि वे पढ़े लिखे भी नहीं हैं। सीएम बनने लायक निशांत कुमार हैं।

निशांत कुमार के पॉलिटिक्स में आने पर बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। अभी तक नीतीश कुमार और निशांत कुमार ने इस मुद्दे पर अपना मुंह नहीं खोला है। निशांत इस सवाल को अक्सर टाल देते हैं कि राजनीति में कब आएंगे। नीतीश कुमार भी परिवारवाद के विरोधी हैं। लेकिन जदयू और बीजेपी से निशांत को राजनीति में लाने की बात कई बार उठाई जा चुकी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी निशांत कुमार को राजनीति में आने का स्वागत किया। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि निशांत आ जाते हैं तो जदयू बच जाएगी। चर्चित एमएलए गोपाल मंडल ने भी ऐसा बयान दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago