Bihar

बिहार में NHAI के घूसखोर जीएम निलंबित, लाखों रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ाने के बाद ऐक्शन

सीबीआई की छापेमारी में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के जीएम रामप्रीत पासवान को निलंबित कर दिया गया है। सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी में शामिल एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी वाईबी सिंह सहित पांच को स्थानांतरित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से सम्बद्ध किया गया है।

सीबीआई की टीम ने पिछले दिनों 15 लाख रिश्वत लेते हुए रामप्रीत पासवान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सीबीआई ने एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी सहित 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।

इनमें एनएचएआई के छह अधिकारी और निर्माण एजेंसी के छह अधिकारी हैं। छापेमारी की सूचना के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने रामप्रीत पासवान को निलंबित कर दिया। जबकि, क्षेत्रीय अधिकारी वाईबी सिंह, डीजीएम कुमार सौरभ, परियोजना निदेशक ललित कुमार, साइट इंजीनियर अंशुल ठाकुर, एजीएम लेखा हेमेन मेघी का स्थानांतरण करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से सम्बद्ध कर दिया है।

संविदाकर्मियों के भरोसे बिहार में हजारों करोड़ की परियोजनाएं

बिहार में एनएचएआई के अधीन अभी 40 हजार करोड़ की सड़क व पुल परियोजनाओं पर काम हो रहा है। जबकि, लगभग एक लाख करोड़ की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। दिलचस्प यह है कि एनएचएआई बिहार कार्यालय में चंद अधिकारियों को छोड़ बाकी संविदा पर ही कार्यरत हैं। तीन से पांच साल के लिए इनकी नियुक्ति होती है। हजारों करोड़ का काम करने वाली एजेंसियों का एनएचएआई मुख्यालय में इन कर्मियों से सीधा वास्ता पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

32 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago