Bihar

नालंदा DTO के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, इतनी ज्वेलरी देखकर अधिकारी भी हैरान!

बिहार में एक बार फिर गलत तरीके से संपत्ति बनाने वाले एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है. इस बार ऐक्शन की जद में सामान्य लोक सेवक नहीं बल्कि बीपीएससी के बड़े अधिकारी है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कपूर दास (डीटीओ) के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है. बताया जा रहा है कि स्पेशल यूनिट की टीम ने आय से अधिक करीब 94 लाख रुपए से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने के बाद डीटीओ के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है.

इसके बाद नालंदा में डीएसपी चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में स्पेशल बिजनेस यूनिट की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. पटना में भी स्पेशल बिजनेस यूनिट की टीम भ्रष्ट डीटीओ के आवास पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान विजिलेंस की टीम को डीटीओ के ठिकानों के महंगे गहनें समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

बता दें, पिछले दिनों स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी कर अकूत संपत्ति का पता लगाया था. आज एक बार फिर से स्पेशल विजलेंस यूनिट की कार्रवाई से भ्रष्ट अफसर में खलबली मच गई है.

स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों की माने तो नालंदा के अलावा भ्रष्ट डीटीओ के खिलाफ उनके पटना आवास पर भी छापेमारी चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम स्पेशल बिजनेस यूनिवर्सिटी में नालंदा जिले में स्थानीय थाने के सहयोग से जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कपूर दास के ठिकानों पर दबिश दी है.

स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों की माने तो आए से फिलहाल 94 लाख से अधिक संपत्ति का यह मामला और भी बढ़ सकता है. फिलहाल छापेमारी के दौरान वीडियो अनिल कपूर दास नालंदा में ही अपनी आवास पर मौजूद है और स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम उनसे पूछताछ करने में लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

56 मिनट ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

6 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

7 घंटे ago