समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में मार्च में ही झुलसाएगी मई जैसी गर्मी; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

IMG 20241130 WA0079

बिहार में मार्च से ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ सकती है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग (बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों) के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार बिहार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि मार्च में प्रदेश का सामान्य अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और सामान्य न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इतना ही नहीं फरवरी में भी गर्मी ने पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जिस कारण फरवरी में लोग पंखा और एसी चलाने को मजबूर हुए। वहीं एक मार्च से प्रदेश में प्री-मानसून सीजन शुरू होते ही पटना सहित सूबे के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

फरवरी में सामान्य से 96 प्रतिशत कम बारिश हुई

मौसम विभाग ने शनिवार को फरवरी 2025 का आंकड़ा जारी किया है। इसमें बताया गया है कि प्रदेश का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में और सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी एवं बांका में दर्ज किया गया। 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 22.4 मिलीमीटर 24 फरवरी को सुपौल के भीमनगर में हुई। फरवरी में राजधानी का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फरवरी में प्रदेश में मासिक वर्षा सामान्य से 96 प्रतिशत कम हुई।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

रविवार से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। वहीं सोमवार से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। राज्य में प्री-मानसून सीजन की अवधि 1 मार्च से 31 मई तक रहती है। सूरज के कर्क रेखा की ओर बढ़ने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 28.9 से 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 से 19.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 33.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा। जबकि 26 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

पटना सहित कई जिलों में शनिवार को हुई बारिश

प्रदेश में शुक्रवार से ही मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा था। इस दौरान कुछ जिलों में बारिश हुई। जबकि पटना सहित कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। वहीं राजधानी में शनिवार सुबह बारिश हुई। इस दौरान मेघगर्जन भी हो रहा था। लेकिन सुबह 9 के बाद आसमान साफ होते ही सूरज के तेवर सख्त होने लगे। जिस कारण लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को पटना सहित 27 शहरों में बारिश हुई। जिसमें वैशाली में 4.6, पटना में 4.4, बक्सर में 2.4, सिवान में 2.0, आरा में 1.4, छपरा में 1.2, पश्चिमी चंपारण में 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि दरभंगा और भागलपुर में हल्के स्तर की बारिश हुई

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02