Bihar

वक्फ बिल पर विरोध के बीच नीतीश के करीबी गुलाम गौस की लालू से मुलाकात, बिहार में गरमाई सियासत

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी कहे जाने वाले JDU एमएलसी गुलाम गौस की अचानक लालू प्रसाद यादव से मुलाकात काफी चर्चा में है। ईद के मौके पर सोमवार को अचानक जदयू एमएलसी गुलाम गौस राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। यहां गुलाम गौस की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात हुई है।

यहां आपको बता दें कि वक्फ बिल में संशोधन को लेकर कई मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ मुस्लिम संगठनों ने मांग की थी कि नीतीश कुमार भी इस बिल के खिलाफ उनका समर्थन करें।

मुस्लिम नेता गुलाम गौस और लालू प्रसाद यादव की यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का एक दिन पहले ही बिहार दौरा खत्म हुआ है और अगले दिन जदयू एमएलसी ने लालू से भेंट की है।

क्या बोले गुलाम गौस…

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को गुलाम गौस ने ईद की मुबारकबाद दी है। मीडिया से बातचीत में गुलाम गौस ने कहा कि रमजान का महीना बेहद पाक होता है। अपनी इंद्राणियों पर काबू पाना ही रोजा होता है। असली जिहाद बुराइयों के खिलाफ लड़ना और अपने मन को पाक साफ रखना ही है। गुलाम गौस ने लालू प्रसाद यादव से अपनी मुलाकात को व्यक्तिगत बताया और इसे राजनीतिक रंग ना देने की अपील की है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

5 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

19 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

20 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

20 घंटे ago