होली के मौके पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत, प्रेम और अपनत्व के भाव से समाज में हो हर बात! सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके इस शुभकामना संदेश के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। फिर से बिहार में खेला होने की चर्चा तेज हो गई है। लालू की इस पोस्ट ने बाद से बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। लालू के इस संदेश को सियासी ऑफर के तौर पर देखा जा रहा है।
राजद चीफ लालू यादव ने होली पर शुभकामनाएं संदेश देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत। प्रेम और अपनत्व के भाव से समाज में हो हर बात! सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं! जिसे महागठबंधन में नीतीश कुमार की जेडीयू के शामिल होने का न्यौता माना जा रहा है। इससे पहले भी लालू यादव नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला होने की बात कह चुके हैं।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी कह चुकी हैं कि अगर जेडीयू, बीजेपी से नाता तोड़े, तो हम फिर उनका साथ देंगे। ये बात राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जेडीयू एमएलसी भगवान दास के सवाल के जवाब में कही थी। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वो आरजेडी नीतीश कुमार को किसी तरह का कोई ऑफर देने नहीं जा रही है। आरजेडी और जेडीयू के गठबंधन की अटकलें बकवास हैं।
वहीं एनडीए में कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू की राह अलग है। औरंगजेब, हिंदू राष्ट्र, बाबा बागेश्वर, होली और जुमे की नमाज जैसे मुद्दों पर भाजपा नेताओं के बयायों से जदयू असहज महसूस कर रही है। वहीं सीएम फेस को लेकर भी एनडीए पर अभी तक एक राय आधिकारिक तौर पर नहीं बन सकी है। ऐसे में लालू यादव के ‘हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत…’ वाले पोस्ट में सियासी हलचल तेज कर दी है।
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…