Bihar

‘लालू ने IAS को कहा था तुम यह काम करो नहीं तो पंखे से लटका देंगे’, तेजप्रताप मामले पर जीतनराम मांझी का हमला

होली के दिन पटना में अपने आवास पर सिपाही को डांस करने के लिए मजबूर करने पर आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव की किरकिरी हो रही है. कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने इसको लेकर लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने लालू-राबड़ी राज के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि पिता की राह पर ही बेटे भी चल रहे हैं, इसमें आश्चर्य की क्या बात है.

‘लालू ने भी आईएएस को धमकाया था’:

हम संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह की धमकी तेजप्रताप ने सिपाही को दी है, वह उनको विरासत में मिली है. यह लोग गलत काम के लिए जाने जाते हैं. उनके पिता के राज में एक अणे मार्ग में क्या होता था, यह सब लोग जानते हैं. मांझी ने कहा कि तेजप्रताप के पिता ने भी एक बार कहा था, जो आप लोग को याद होगा कि तुम यह काम करो नहीं तो पंखे से लटका दूंगा.

नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास:

जीतनराम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विकास का काम कर रहे हैं. देश और बिहार में विकास हो रहा है. विकास कार्य से लोग काफी खुश है. तेजप्रताप प्रकरण से जनता जान गई है कि पुत्र और पिता अलग-अलग नहीं है. यह सब गलत कार्य के लिए जाने जाते हैं. उनके मन में सत्ता हासिल करने की मंशा है लेकिन बिहार की जनता ऐसा कतई नहीं होने देगी.

पुलिसकर्मियों की हत्या पर क्या बोले?:

वहीं, पिछले 5 दिनों में दो एएसआई की हत्या के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवाल उठाने पर मांझी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की हत्या चिंताजनक है लेकिन ये कहना कि नीतीश कुमार के शासनकाल में अधिक पुलिसकर्मियों की जान गई है, सही नहीं है. उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाता है और आगे ऐसी घटना ना हो, इसे लेकर कार्रवाई की जाती है. नीतीश कुमार कई बार ऐसे मामले को लेकर सख्त आदेश दे चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago