केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार को शहर से सटे चैनपट्टी स्थित न्यू पुलिस लाइन के मैदान में रैली सह सभा होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभा के लिए भव्य मंच और तीन पंडाल बनाए गए हैं। बगल में हेलीपैड का निर्माण कराया गया है।
रैली में गोपालगंज के अलावे सारण,सीवान,पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण,वैशाली आदि जिलों के लोग भाग लेंगे। बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अमित शाह की रैली को अहम माना जा रहा है। वे आज एनडीए सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को अपने अंदाज में रखेंगे। विपक्ष पर भी करारा प्रहार करेंगे।
सारण व चंपारण के एनडीए कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जोश भरेंगे। ताकि विधानसभा चुनाव फतह का रास्ता आसान हो सके। उनकी सभा का सियासी पंडितों को भी शिद्दत से इंतजार है। गोपालगंज व इसके आसपास के जिलों में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय,पर्यटन मंत्री राजू सिंह,नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा,पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बबलू,एसटी व एससी कल्याण मंत्री जनक राम सहित कई मंत्री व नेता जनसंपर्क अभियान चलाने में जुटे हैं।
डेढ़ लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गिरि ने बताया कि रैली में डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे। हर बूथ से सौ लोग भाग लेंगे। विधान सभा क्षेत्रों से गाड़ियों व दूसरे साधनों से लोग रैली में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। पार्किंग स्थल बनाया गया है। शहर व सभा स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर पोस्टर,बैनर व होर्डिंग लगाए गए हैं।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…