Bihar

बिहार: 28 महीने में लापता युवक को नहीं ढूंढ़ पाई पुलिस, पिता थाने गए तो कहा- ‘2 किलो लहसुन और 500 रुपये लाओ तो कुछ करेंगे’

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक लापता लड़के को ढूंढ़ने के बदले उसके पिता से दो किलो लहसुन और 500 रुपयों की मांग की है। मामला मीनापुर थाना क्षेत्र का है। यहां पिपराहां गांव से 5 दिसंबर 2022 को लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले के संबंध में मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 दर्ज है, लेकिन पुलिस के द्वारा अब तक मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लापता लड़के के पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि उनका एकलौता पुत्र अजीत कुमार 5 दिसंबर 2022 को घर से सुबह करीब 5 बजे शहर के लिए निकला, जो आज तक वापस नहीं आया। मामले की सूचना पानापुर ओपी को दी गई, उसके बाद मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 दर्ज की गई, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब भी वह थाने पर जाते हैं, तो पुलिस पदाधिकारी गाली देकर व डांट फटकार कर वहां से भगा देते हैं। थाने के दरोगा ने कहा कि 2 किलो लहसुन और 500 रुपए लेकर आओ, तभी मामले में कार्रवाई की जायेगी।

लहसुन नहीं मिलने पर नहीं की कार्रवाई

लापता लड़के के पिता ने कहा कि उनके घर में 50 ग्राम भी लहसुन नहीं है, तब वह 2 किलो लहसुन कैसे दे सकते हैं। 2 किलो लहसुन और 500 रुपये नहीं मिलने पर दरोगा ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार मामलों के जानकार अधिवक्ता एस. के. झा के माध्यम से बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दाखिल की हैं।

सीआईडी जांच की मांग

मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि यह पूरा मामला काफी पेचीदा है। इसको सुलझाने के बजाय पुलिस उलझाने का काम कर रही है। मामले में पुलिस को उच्चस्तरीय जांच करनी चाहिए, लेकिन पुलिस इसे लहसुन और रुपये के बीच उलझा रही है और मामले को रफा-दफा करने में लगी हैं। ऐसे मामले में सीआईडी जांच की जरूरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

12 मिनट ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

55 मिनट ago

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप में नगर थाना में डायल-112 पर तैनात जमादार निलंबित, SP ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

10 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

17 घंटे ago