बिहार में एक महिला गलत ट्रेन में चढ़ गई। जब उसे गलत गाड़ी में चढ़ने का एहसास हुआ, तो वह चलती ट्रेन से ही प्लेटफॉर्म पर कूद गई। अंदर बैठे यात्रियों ने उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। ट्रेन से कूदने की वजह से महिला यात्री का सिर फूट गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार महिला यात्री का नाम पूनम देवी है। वह बेलसर की रहने वाली हैं। पूनम देवी बरौनी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस में मंगलवार को समस्तीपुर स्टेशन से चढ़ी थी। समस्तीपुर से वह ट्रेन में सवार होकर मुजफ्फरपुर पहुंच गई। महिला को गोरौल जाना था। मुजफ्फरपुर जंक्शन से जब ट्रेन चलने लगी तो उसने किसी यात्री से इस बारे में पूछा। सहयात्री ने बताया कि यह ट्रेन मोतिहारी रूट से होकर जाएगी। तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ने लगी थी।
महिला तुरंत चलती ट्रेन से ही बाहर कूदने लगी। सहयात्रियों ने उसे मना किया लेकिन फिर भी नहीं मानी। प्लेटफॉर्म पर गिरने की वजह से उसे सिर में गंभीर चोट आई। फिर ट्रेन पासिंग ड्यूटी पर तैनात जमादार जय राम सिंह ने इसकी सूचना दी। फिर एसआरपीएफ के जमादार संजय कुमार झा और जवान धीरज कुमार यादव आनन-फानन में पूनम देवी को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बने मेडिकल कैंप में ले गए। वहां फार्मासिस्ट धीरज कुमार ने प्राथमिक इलाज कर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर उसके पति संजय राय भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…