Bihar

बिहार शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू नहीं होगी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कर दिया साफ

बिहार शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक भर्ती में फिलहाल डोमिसाइल नीति लागू नहीं होगी। सरकार का इस पर अभी कोई विचार नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक चयनित 20 से 22 प्रतिशत ही बाहरी हैं। राज्य के 80 फीसदी अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भाई वीरेंद्र के तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने यह बात कही।

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दिव्यांग शिक्षकों की भर्ती में बिहार के अभ्यर्थियों के मुकाबले दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों का ज्यादा चयन करने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि इस बहाली में सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करनी थी। दूसरे राज्य के 121 दिव्यांग शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई। जबकि इस राज्य से सिर्फ 44 लोगों की ही बहाली की गई। आरजेडी विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार की जो नीति है उसका खुला उल्लंघन है।

भाई वीरेंद्र ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से कहा कि आपकी सरकार ने विचार किया कि राज्य के दिव्यांगों को प्राथमिकता देंगे, लेकिन आपने प्राथमिकता कहां दी। उन्होंने आगे कहा कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती में भी यही हाल हुआ, दूसरे राज्य के लोग चले आए और यहां के बेरोजगार युवा बेरोजगार ही रह गए।

इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि शिक्षक बहाली में किसी भी नीति का उल्लंघन नहीं हुआ है। जो नीतियां पूर्व में बनी थीं, उसी के अनुरूप बहाली की गई है। यह अलग बात है कि दिव्यांग शिक्षक भर्ती में बाहरी अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। समान प्रकाशन के तहत समीक्षा करके शिक्षा विभाग की ओर से 7000 से ज्यादा दिव्यांग शिक्षकों की बहाली की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। बीपीएससी जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

16 घंटे ago