Bihar

हम पांच पांडव जीतेंगे बिहार, पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार; NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में दिलीप जायसवाल की हुंकार

कटिहार के एलडब्ल्यूसी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, कि हम पांच पांडव मिलकर मजबूती के साथ बिहार की सभी सीटों को जीतने का काम करेंगे। कटिहार की भी सातों सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी।

जायसवाल ने कहा कोई किंतु-परन्तु नहीं है, बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाता तय है। राज्य में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और केंद्र विकसित हो रहा है। बिहार बदल रहा है। कटिहार जिला के कार्यकर्ता सम्मेलन का जन सैलाब देखकर निश्चित रूप से ऐसा लग रहा है।

वहीं इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, कि इस बार बिहार की जनता झोली भर-भर कर एनडीए को वोट देकर बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सभी एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने और संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष सूरज राय ने किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के कार्यकर्ता और नेताओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी , हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने शामिल होकर लोगों को संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago