Bihar

बिहार: एक हाथ में हथकड़ी और दूसरे में कलम.. कोर्ट के आदेश पर ग्रेजुएशन की परीक्षा देने पहुंचा कैदी

बिहार के बेगूसराय में जानलेवा हमला और पचास हजार की लूट का आरोपी छात्र पुलिस की निगरानी में एग्जाम देने पहुंचा. एग्जाम देने के लिए छात्र जेल से सीधा एग्जाम सेंटर पहुंचा था. इस दौरान छात्र के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी. वहीं, दूसरे हाथ में उसने पेन और एडमिट कार्ड पकड़ा हुआ था. छात्र को इस हालत एग्जाम सेंटर पर हड़कंप मच गया था. बड़ी संख्या में छात्र को देखने के लिए अन्य छात्र एकत्रित हो गए थे. हालांकि, इस दौरान आरोपी छात्र बिल्कुल नॉर्मल तरीके से व्यवहार करता रहा.

बेगूसराय में कोर्ट के आदेश के बाद हिमांशु नाम के छात्र को स्नातक थर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए जेल से एग्जाम सेंटर लाया गया. इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे. इस नजारे को देखकर छात्र-छात्राएं और स्कूल प्रबंधन भौचक रह गया. पुलिस अधिकारियों की देखरेख में छात्र जेल से सीधे एग्जाम देने परीक्षा केंद्र पहुंचा तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई. पूरा मामला रामविलास सिंह महाविद्यालय तेयाय का है.

जेल से एग्जाम सेंटर पहुंचा छात्र

इन दिनों ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के थर्ड ईयर की परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में आर सी एस एस कॉलेज बीहट के छात्र हिमांशु का एग्जामिनेशन सेंटर रामविलास सिंह महाविद्यालय तेयाय पड़ा था. कोर्ट के आदेश के बाद हिमांशु पुलिस की सुरक्षा में जेल से सीधे एग्जाम सेंटर पहुंचा था, जो जानलेवा हमला करने और लूट के मामले में पिछले साल के सितम्बर महीने से जेल में बंद है.

क्यों जेल में बंद है छात्र?

जेल मे बंद हिमांशु कुमार नया गांव थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार का बेटा है. जिसपर अपने ही गावं के एक CSC संचालक पर जानलेवा हमला करने और लगभग पचास हजार रुपया लूटने का आरोप है. यह घटना बीते साल सितंबर महीने में घटी थी, जिसके बाद से ही हिमांशु जेल में बंद है. जेल में रहते हुए भी उसने पढ़ाई से अपना नाता नहीं तोड़ा और वह जेल मे बंद रहकर भी परीक्षा देने के अपने इरादे से नहीं डिगा और हाथकड़ी के साथ परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गया.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago