Bihar

बिहार: छोटी बहन के सर्टिफिकेट पर 19 साल से टीचर की नौकरी कर रही थी 10th Fail बड़ी बहन, छोटी बहन ने ही किया भंडाफोड़

बिहार के बगहा में शिक्षिका बनने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां छोटी बहन के शैक्षणिक सर्टिफिकेट पर बड़ी बहन शिक्षिका बन गई. पिछले 19 सालों से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रही अनीता देवी पर उसकी छोटी बहन ने ही आरोप लगाया है. मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.

19 सालों से फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी:

दरअसल गंडक दियारा पार के भितहा प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में तकरीबन 19 सालों से शिक्षिका की नौकरी कर रही अनीता कुमारी की नौकरी पर तलवार लटकने लगी है. अनीता की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि उसके प्रमाण पत्र का उपयोग कर फर्जी तरीके से उसकी बड़ी बहन शिक्षिका बन गई है. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब छोटी बहन अनीता गुप्ता ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई.

2006 से नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका:

छोटी बहन के आवेदन में कहा गया है कि अनीता गुप्ता शिक्षिका की नौकरी कर रही है, वह असल में मुन्नी कुमारी है. वह मेरे यानि अनीता कुमारी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र का उपयोग कर फर्जी तरीके से शिक्षिका की नौकरी कर रही है. उसने शिक्षा पदाधिकारी को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता ने धोखाधड़ी कर 2006 में शिक्षिक की नौकरी पाई है.

छोटी बहन ने ही किया भंडाफोड़:

उसने आवेदन में जिक्र किया है कि वो लोग तीन बहन हैं. बड़ी मुन्नी गुप्ता, मंझली बेटी अनीता गुप्ता और फिर अन्य भाई बहन हैं. इसके लिए उसने यूपी के पडरौना ब्लॉक से जारी पारिवारिक सूची का एक प्रमाण पत्र संलग्न करते हुए बताया है कि बैजनाथ गुप्ता की बड़ी बेटी मुन्नी गुप्ता, अनीता गुप्ता बनकर शिक्षिका की नौकरी कर रही है.

10वीं में फेल हो गई थी शिक्षिका:

उसने बताया है कि वर्ष 2002 में मैट्रिक और 2004 में इंटर की परीक्षा पास की थी. जबकि उसकी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता ने 10 वीं फेल होने पर पढ़ाई छोड़ दी थी. वह अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता सूची को सबूत के तौर पर पेश कर रही है. दूसरी ओर शिक्षिका अनिता कुमारी उर्फ अनीता गुप्ता का कहना है कि वही असली अनीता गुप्ता हैं. उन्होंने 2006 में इसी नाम से शिक्षक की नौकरी पाई थी. उन्होंने खुद को मुन्नी गुप्ता बताए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

शिक्षा पदाधिकारी ने दिए जांच के आदेश:

भितहा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी शिक्षिका से मैट्रिक से लेकर उच्च शिक्षा से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई है. इसके अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड भी मांगे गए हैं. पांच दिन पूर्व छोटी बहन ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

20 मिनट ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

1 घंटा ago

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

9 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

9 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

9 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

10 घंटे ago