Bihar

बिहार: गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल निकलवाने कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा शख्स, टेलीकॉम ऑफिस के कर्मियों को पीटा

बिहार के मुजफ्फरपुर से अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां एक सनकी आशिक कुल्हाड़ी लेकर टेलिकॉम ऑफिस पहुंच गया. वहां कर्मचारियों को एक फोन नंबर थमाया. बोला- ये मेरी गर्लफ्रेंड का नंबर है. मुझे इसकी कॉल डिटेल निकलवानी है. मैं जानना चाहता हूं कि वो किस-किस से बात करती है. जब टेलिकॉम वालों ने उसे डिटेल देने से मना कर दिया तो वो भड़क गया. इस दौरान उसने ऑफिस में काम करने वाली महिला कर्मचारी से बदसलूकी की.

कार्यालय में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है. सनकी आशिक टेलीकॉम ऑफिस में प्रेमिका की कॉल डिटेल्स मांगने पहुंचा था. कार्यालय में घुसते ही उसने वहां मौजूद महिला कर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी और फिर तोड़फोड़ करने लगा. घटना से अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी टेलीकॉम ऑफिस आया था और गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स निकलवाने की मांग कर रहा था. जब कर्मचारियों ने इसे देने से इनकार किया तो वह गाली-गलौज कर वहां से चला गया था. इसके बाद वह दोबारा आया और इस बार उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी. अंदर घुसते ही उसने महिला कर्मचारियों से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेलीकॉम कंपनी के टेपिंग गिलास पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. शीशा टूटते ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए.

मानसिक रूप से अस्वस्थ

लोगों ने देखा कि युवक पूरी तरह उग्र हो चुका था और ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहा था. कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने टेलीकॉम कंपनी की ओर से दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है.

कुल्हाड़ी लेकर घुसा ऑफिस में

इस मामले में डीएसपी ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने टेलीकॉम ऑफिस में कुछ डिटेल मांगी थी, कुल्हाड़ी लेकर वो पहुंचा था. वहां मारपीट की घटना हुई है. टेलीकॉम कंपनी द्वारा इस संबंध में आवेदन दिया गया, जिसके बाद FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. कुछ ऐसी डिटेल्स की डिमांड कर रहा था, जो लीगल प्रोसेस से दी जा सकती है, जो संभव नहीं थी. उसी संदर्भ में यह घटना हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

8 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

9 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

17 घंटे ago