Bihar

पंजाब में बिहारी छात्रों की पिटाई, तलवार से किया जख्मी; सम्राट चौधरी बोले- AAP सरकार में बढ़ी गुंडागर्दी

पंजाब के भंटिडा के गुरू काशी यूनिवर्सिटी में बिहारी छात्रों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की घटना निंदा करते हुए, पंजाब सरकार से तत्काल बिहार के छात्रों को सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

आपको बता दें बिहारी छात्रों पर हुए हमले में बेतिया और नौतन के रहने वाले दो छात्र घायल हुए हैं। हमलावरों ने तलवार से वार किए हैं। जिसमें छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।

इस मामले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब के भटिंडा की गुरु काशी यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों पर हुए जानलेवा हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है। बिहार के कई युवा इस घटना में घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब गुंडागर्दी का गढ़ बन गया है। आप-दा पार्टी ने पंजाब में जातीय और अन्य राज्यों के प्रति वैमनस्य को बढ़ाने का काम किया है। मेरी मांग है कि पंजाब सरकार बिहार के छात्रों को त्वरित सुरक्षा प्रदान करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

आपको बता दें पीड़ित छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश और शिक्षा मंत्री को मेल भेजा है। इस हमले में दो दर्जन छात्र बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों में बेतिया का रहने वाला अतुल पांडेय और नौतन के बनकटवा के रहने वाला दीपू कुमार तिवारी भी शामिल हैं। छात्रों के परिजनों ने बेतिया सांसद से भी गुहार लगाई है। इस घटना के बाद से छात्रों में भय का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

7 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

8 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

8 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

16 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago