Bihar

BPSC TRE 4 पर आया अपडेट, सदन में मंत्री ने बताया बिहार में कब शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में चौथे चरण की बीपीएससी शिक्षक बहाली (BPSC TRE 4) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की है कि कि बीपीएससी शिक्षक बहाली 4 की प्रक्रिया मई 2025 में शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी बहाली होने वाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को एक महीने के बाद इसकी अधियाचना भेज दी जाएगी।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को विधायकों के प्रश्नों का जवाब देते हुए ये ऐलान किए। मंत्री ने यह भी कहा कि BPSC TRE 3 यानी तीसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक बहाली का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं जारी किया जाएगा। बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सदन में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि TRE 3 के तहत मल्टीपल रिजल्ट आने से कुछ पद खाली रह गए। इस पर क्या शिक्षा विभाग फिर से बहाली करने जा रहा है?

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि TRE 3 के तहत सिर्फ उन्हीं विषयों का रिजल्ट नहीं जारी किया गया, जिसमें या तो अभ्यर्थी नहीं हैं या फिर वे न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में TRE 3 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का कोई भी प्रस्ताव सरकार के सामने विचाराधीन नहीं है।

यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में बहाली के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीपीएससी के तहत 2000 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की जा रही है। इसकी प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालयों से शिक्षकेत्तर कर्मियों की रिक्तियां मांगी गई हैं। कुछ यूनिवर्सिटी ने भेज दी है तो कुछ की आना बाकी है। वैंकेसी आने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

16 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

34 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

1 घंटा ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

10 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago