Bihar

BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को लेकर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. इस दौरान कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ ने इस मामले से जुड़े छह याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया.

मंगलवार को भी हुई थी मामले की सुनवाई

बता दें कि इससे पहले 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द कर री एग्जाम करवाने को लेकर पटना हाईकोर्ट में मंगलवार को दिनभर सुनवाई हुई. कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ ने इस मामले से जुड़े छह याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की. सुबह 10:30 बजे शुरू हुई यह सुनवाई शाम 4 बजे तक चलती रही. बुधवार को फिर से इसी मामले पर अंतिम सुनवाई हुई.

क्या है पूरा मामला?

70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ, जब कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए और परीक्षा रद्द कर री एग्जाम करवाने की मांग की. इसके लिए कई महीनों से पटना के गर्दनीबाग में धरना जारी है. री एग्जाम करवाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़कों पर भी उतरे और पुलिस की लाठियां भी खाई. इस संबंध में कई अभ्यर्थियों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

6 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

8 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

8 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

11 घंटे ago