Bihar

‘तेजस्वी यादव ही होंगे महागठबंधन का चेहरा…’, बिहार चुनाव से पहले सामने आई कांग्रेस की अंतर्कलह!

बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से अंतर्कलह सामने आई है. अब तेजस्वी यादव को लेकर पार्टी दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है. दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार (25 मार्च) को राजद के साथ गठबंधन पर सस्पेंस समाप्त कर दिया. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा है कि बिहार में राजद के साथ मिलकर ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम पद के उम्मीदवार होंगे, इस पर कांग्रेस पार्टी में ही घमासान छिड़ गया है.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के मुताबिक, इसका फैसला बाद में बैठक के बाद लिया जाएगा. जबकि बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने तेजस्वी यादव को ही चेहरा बताया है.

अखिलेश प्रसाद ने साफ कहा कि इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है कि बिहार में तेजस्वी यादव ही INDIA गठबंधन का चेहरा होंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि राजद बिहार की बड़ी पार्टी है और जाहिर सी बात है कि वह सीटें भी ज्यादा लाएगी. ऐसे में तेजस्वी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. पिछले चुनावों में भी तेजस्वी के नाम की सहमति बनी थी. उन्होंने एक निजी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान यह बातें कहीं और इस इंटरव्यू को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर भी किया.

इसी मुद्दे पर कांग्रेस के दो विधायक भी आपस में भिड़ गए. भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा अभी तय नहीं है. समय आने पर तय हो जाएगा. महागठबंधन में राजद और कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है. उधर कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी ने तो तेजस्वी के समर्थन में अपनी पार्टी के खिलाफ ही बिगुल फूंक दिया है. मुन्ना तिवारी ने कहा कि तेजस्वी महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे हैं. बिहार प्रभारी के आने से पहले यह तय हो चुका है कि कौन बिहार में महागठबंधन का चेहरा है. तेजस्वी को छोड़कर और कोई नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago