Bihar

Bihar Bhumi: रैयत 31 मार्च तक कर लें ये काम, नहीं तो नीलाम हो सकती है आपकी जमीन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के सभी रैयतों (भूस्वामियों) के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. यह सूचना उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपना भू-राजस्व जमा नहीं किया है. विभाग ने कहा है कि अगर आपने अभी तक आपने अपने जमीन का लगान जमा नहीं किया है तो 31 मार्च तक जमा कर दें. नहीं तो आपकी जमीन को नीलाम करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. भू-राजस्व जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार ने इसे पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है. ताकि भू-स्वामी घर बैठे जमीन का लगन जमा कर सकें.

नीलाम हो सकती है जमीन

राजस्व विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अगर तय समय तक भूमि कर का भुगतान नहीं किया जाता है तो लोक मांग वसूली अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है. इसके तहत बकाया लगान के लिए संबंधित भूमि मालिकों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर किया जा सकता है. अगर मामला आगे बढ़ता है तो नीलामी नोटिस मामले के तहत आपकी जमीन भी नीलाम की जा सकती है.

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं भू-लगान

जमीन का लगान जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भू-लगान भुगतान की सुविधा को अब पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है. रैयत अपना भू-लगान वेबसाइट https://bhulagan.bihar.gov.in या फिर https://biharbhumi.bihar.gov.in पर जमा कर सकते हैं. इसके अलावा वसुधा केंद्र के माध्यम से भी भू-लगान की राशि का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है.

समय से करें भुगतान

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कहा है कि समय पर भूमि लगान का भुगतान करना सभी किसानों की जिम्मेदारी है. ऐसे में सभी किसानों से अपील है कि वे समय पर भूमि लगान का भुगतान करें, ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

16 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago