Bihar

बिहार के इस जिले में कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि, अधिकारी हाई अलर्ट पर

बिहार के जहानाबाद में बर्ड फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है. बीते दिनों जहानाबाद पुलिस लाइन और सर्किट हाउस के समीप लगभग एक दर्जन कौवे मरे हुए मिले थे. जब इन कौवों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए तो, इनमें एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई. कौवों के नमूने जांच के लिए कोलकाता भेजे गए थे.

जहानाबाद में कौओं की मौत से हड़कंप:

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि “पुलिस लाइन और आस-पास के इलाकों में मरे हुए कौवों के सैंपल जांच के लिए कोलकाता भेजा गया था, जहां रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.प्रशासन इसको लेकर सतर्क है और प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है.”

RDDL की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि:

वहीं मृत पक्षियों के जांच सैंपल को कोलकाता के आरडीडीएल संस्थान भेजा गया था, जहां से आई जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही लोगों के बीच दहशत है. जांच टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर ज्ञानवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है.

‘लोगों को चिंता करने की जरुरत नहीं’:

डॉक्टर ज्ञानवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुर्गियों में अभी तक असामान्य मौत कि कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है. इसके बावजूद एतिहात बरतते हुए सैनिटाइजेशन का काम करवाया जा रहा है.वहीं पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विनय कुमार ने कहा कि लोगों को थोड़ी भी चिंता करने की जरुरत नहीं है.

3 किमी के दायरे के फार्म की जांच:

जांच टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर ज्ञानवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि अब संबंधित विभाग ने उस स्थान के 3 किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्मों से नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है, जहां कई जंगली कौवे मृत पाए गए थे. उन्होंने कहा कि जहानाबाद को बर्ड फ्लू प्रभावित जिला घोषित नहीं किया गया है.

उठाए जा रहे एहतियाती कदम:

बताया जाता है कि मृत पाए गए कौवे जंगली और प्रवासी थी. डीएम ने कहा कि पोल्ट्री फर्मों से एकत्र किए जा रहे नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे ठोस कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

पुलिस लाइन में मृत पाए गए थे कौए:

बीते दिनों जहानाबाद पुलिस लाइन और सर्किट हाउस के समीप लगभग एक दर्जन कौओं की मौत हो गई थी. जहानाबाद के पुलिस लाइन में एक साथ हुई कई कौवों की मौत की सूचना फौरन सीडीपीओ को दी गई. सदर SDPO राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिया गया.

सावधान रहने की अपील:

उसके बाद पशुपालन विभाग और वन विभाग की टीम द्वारा पुलिस लाइन से कई मृत कौओं को इकट्ठा किया गया और जांच के लिये कुछ कौओं को पटना भेजा गया. उसके बाद सैंपल कोलकाता भेजा गया, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. पशुपालन विभाग के पोल्ट्री ऑफिसर डॉक्टर रानी कुमारी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की थी.

बर्ड फ्लू क्या है?:

बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है. यह एक वायरल संक्रमण है जो न केवल पक्षियों को बल्कि मनुष्यों और अन्य जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है. H5N1 बर्ड फ्लू का सबसे आम रूप है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

13 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago