बिहार में अररिया में जो हुआ वह हैरान करने वाला है. यहां कुछ ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव कुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी. ये घटना देर रात की है जब पुलिस एक अपराधी को पकड़ने लक्ष्मीपुर गांव पहुंची थी. अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर धावा बोल दिया था.
घटना के बाद शव को पोस्ट मार्टम करने के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया है. एसपी ने फोन पर अपराधी को छुड़ाने क्रम में धक्का मुक्की से पुलिस पदाधिकारी के मौत की पुष्टि की है.
दरअसल, पुलिस को नरपतगंज के एक अपराधी के बारे में जानकारी मिली थी कि वह एक शादी में फूलकाहा आने वाला था। ऐसे में उसी की घेराबंदी करने के लिए पुलिस वहां पहुंची थी और उसको पकड़ भी लिया गया था लेकिन उस अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई. यहां धक्का मुक्की हुई जिसमें एसआई को गंभीर चोट लगी और वह गिर गए. बाद में उनकी मौत हो गई.
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…