बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन 1 मार्च को मनाया गया. पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में जदयू कार्यकर्ताओं की तरफ से इस दिन विशेष आयोजन किया गया.
महावीर मंदिर में जदयू कार्यकर्ताओं ने 75 किलो का लड्डू चढ़ाया. वहीं 75 कबूतरों को उड़ाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाया गया. इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मंदिर में मौजूद रहे.
महावीर मंदिर में बोले अशोक चौधरी…
अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई. 20 साल में बिहार को वो काफी आगे ले गए. बजट सत्र में पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट का जिक्र करते हुए मंत्री ने पुरानी सरकार पर निशाना साधा और नीतीश सरकार के कामों की तारीफ की. अशोक चौधरी ने कहा कि हमारी आर्थिक स्थित, बजट, मूलभूत संरचनाएं मजबूत हुई है. हर तरह से सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश को मजबूती दी है.
सीएम नीतीश के दीर्घायु होने की कामना…
अशोक चौधरी ने जातीय गणना का श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि जो लोग कम आमदनी में हैं उनको आर्थिक रूप से सबल किया जा रहा है. उद्योग जगत से जुड़े लोगों की रूची इधर बढ़ी है. सीएम नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना उन्होंने की और कहा कि ये दिन और अगला पांच साल काफी महत्वपूर्ण है.
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…