Bihar

सिर्फ एक गलती से 12 लाख छात्रों को नहीं मिला पोशाक साइकिल योजना का लाभ, खाते में नहीं आई रकम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राज्य के सरकारी विद्यालयों के करीब और 12 लाख बच्चों को साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति योजनाओं की राशि मिलने में संकट पैदा हो गई है। जिलों से मुख्यालय को मिली बच्चों की सूची में त्रुटि रह जाने के कारण यह नौबत आई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। शिक्षा विभाग ने जिलों को लिखे पत्र में कहा है कि 12 लाख में साढ़े सात लाख बच्चों का बैंक खाता संख्या ही गलत दिया गया है।

वहीं, साढ़े चार लाख बच्चों के बैंक का आईएफएससी कोड ही गलत लिखा हुआ है। इस कारण बच्चों के खाते में राशि का भुगातन नहीं हो पा रहा है। मालूम हो राज्य के एक करोड़ 15 लाख बच्चों की सूची शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई है, जिन्हें विभिन्न योजनाओं की राशि का भुगतान किया जा रहा है। बच्चों के नाम, बैंक खाता नंबर, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि के साथ विद्यार्थियों की सूची ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज की गई है।

चरणबद्ध हो रहा है भुगतान ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों का ब्योरा दर्ज करने के बाद विभाग की ओर से इस सूची को एनआईसी को भेजा गया, जिसके आधार पर चरणवार योजनाओं की राशि का भुगतान किया जा रहा है। करीब 80 लाख बच्चों के खाते में राशि का भुगतान कर दिया गया। इसके पूर्व भी करीब 10 लाख बच्चों की सूची में त्रुटि पायी गयी थी और स्कूलों को कहा गया था कि इसमें सुधार करें। इसके बाद भी तीन लाख से अधिक बच्चों की सूची में हुई त्रुटि में सुधार नहीं हो सका है। इसके बाद ऐसे और 12 लाख बच्चों के नाम ऐसी सूची में आ गये हैं। इस तरह कुल मिलाकर देखें तो 15 लाख बच्चे योजनाओं की राशि से वंचित हो सकते हैं।

अप्रैल से सितंबर 2024 तक कक्षा में 75 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों को योजनाओं की राशि दी जा रही है। राज्य में ऐसे बच्चों की संख्या एक करोड़ 15 लाख है। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक करोड़ 80 लाख है। इनमें आधार नंबर से साथ एक करोड़ 58 लाख बच्चे नामांकित हैं। इनमें एक करोड़ 15 लाख बच्चे ही ऐसे हैं, जिनकी अप्रैल, 2024 से सितंबर 2024 तक कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago