समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: यूट्यूबर ​​​​​​​ने रेल यात्री को मारा थप्पड़, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो किया वायरल, आरोपी अरेस्ट, मांगी माफी

IMG 20241130 WA0079

रोहतास पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है। अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन में एक यूट्यूबर ने यात्री को रेलवे स्टेशन पर थप्पड़ मारा। आरपीएफ ने यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक रेल यात्री को थप्पड़ मारा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही बदमाश के माफी मांगने का एक वीडियो भी सामने आया है।

डेहरी आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम ने बताया कि इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। तकनीकी टीम ने वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान की।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मोबाइल नंबर से आरोपी का लगाया पता

आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के बड़वां बसंतपुर निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई। वह 22 साल का है और उसके पिता का नाम शिव कुमार राम है। रेलवे की एमआर स्पेशल टीम को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर यह वीडियो मिला। इसके बाद जोनल मुख्यालय मुगलसराय से डेहरी आरपीएफ को वीडियो भेजा। तकनीकी टीम ने मोबाइल नंबर और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का पता लगाया।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

आरपीएफ की टीम ने सादे कपड़ों में आरोपी के गांव जाकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में रितेश ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने बताया कि फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसने यह वीडियो वायरल किया था। आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02