बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों के शव ट्रैक पर पड़े थे और घटनास्थल पर कोई कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला. युवक का सिर ट्रेन से कटकर अलग हो गया था, जबकि युवती की लाश ट्रैक के बीच में पड़ी थी.
ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन को दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर से रक्सौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सुबह करीब 5:30 बजे शवों को ट्रैक पर देखा और इसकी सूचना जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को दी. इसके बाद मामले की सूचना जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, जाले थाने की पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को दी गई.
अब तक शव की नहीं हो पाई है पहचान
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. शवों के पास कोई कपड़ा या चप्पल नहीं मिला. जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक और युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है.
समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…
समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…