Bihar

बिहार: निगरानी विभाग के दरोगा को SP ऑफिस जाकर पैरवी करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार, जानें मामला

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दारोगा को पैरवी करने के लिए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जाना भारी पड़ गया. दारोगा स्वयं एक मामले में आरोपी था और उसी की पैरवी करने वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया था, जहां तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दारोगा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में कार्यरत है. दरअसल, यह पूरा मामला दो साल पुराना है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पदस्थापित दारोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना के एक मामले में आरोपी है. इस मामले को लेकर अदालत ने परमानेंट वारंट का आदेश जारी किया था.

परमानेंट वारंट जारी किया गया था- एसपी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दारोगा राम बहादुर सोमवार को कुछ अन्य लोगों के साथ अपनी पैरवी करने पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कार्यालय पहुंचा. इस मामले की जानकारी एसपी को भी थी. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थाना पुलिस बुलाई और दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दारोगा पिपरा थाना क्षेत्र के बैरिया का रहने वाला है.

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया, “अदालत द्वारा सब इंस्पेक्टर राम बहादुर कुशवाहा, जो अभी निगरानी विभाग में कार्यरत है, इसके खिलाफ परमानेंट वारंट जारी किया गया था. इसकी सूचना पुलिस को भी मिली थी. इसी आदेश के अनुपालन में सब इंस्पेक्टर राम बहादुर कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है और अदालत में अग्रसारित किया गया है.”

कानून सबके लिए बराबर है- स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह मामला करीब दो वर्ष पुराना है, जिसमें रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया गया था. अदालत में इस मामले को लेकर वाद दायर किया गया था और उसी के क्रम में परमानेंट वारंट जारी किया गया था, जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे कोई कितना बड़ा हो.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

15 मिनट ago

‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…

27 मिनट ago

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…

2 घंटे ago

14 और 15 तारीख को पटना में ही रहें, बिहार में नए सीएम के ऐलान से पहले NDA के विधायकों के लिए फरमान

बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…

2 घंटे ago

बिहार के स्कूलों में डेढ़ लाख टैब लेकिन हाजिरी नील बटे सन्नाटा, सरकारी पैसों की बर्बादी क्यों

बिहार के विद्यालयों में डिजिटल इंडिया के अभियान के बेसिक में ही पलीता लगा हुआ…

3 घंटे ago

बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा, नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते PM

बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सीएम हाउस पर आज सुबह…

4 घंटे ago