लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पटना पहुंचे. वह 19 दिनों में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं. राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर गए, जहां उन्होंने लगभग एक घंटे से अधिक तक समय बिताया.
बता दें कि सोमवार को शकील अहमद कहां के बेटे आयान ने आत्महत्या कर ली थी. इसलिए उन्होंने शकील अहमद से मिलकर ढांढ़स बंधाया. इस दौरान, एनडीए सांसद उपेन्द्र कुशवाहा और कांग्रेस से राज्यसभा की सांसद रंजीता रंजन भी शकील अहमद खान के घर पहुंची.
18 जनवरी को आयान ने राहुल से की थी मुलाकात
बता दें कि अयान खान एक प्रतिभाशाली लड़का था जो पढ़ने-लिखने में होशियार था और शेरो-शायरी करने का शौकीन था. वह 18 जनवरी को राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर विधायक शकील अहमद खान के साथ मौजूद था और अपनी शायरियों से महफिल सजा दी थी. लेकिन दुर्भाग्य से राहुल गांधी अब उस प्रतिभावान लड़के से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं है.
अब पटना के एसकेएम हॉल में पहुंचे राहुल
राहुल गांधी अब पटना के एसकेएम हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. जगलाल चौधरी पासी समुदाय से थे और बिहार में शराबबंदी लागू करने वाले पहले व्यक्ति थे. उनकी जयंती में राहुल गांधी के शामिल होने को दलित वोट को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, खासकर जब बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…