Bihar

विभूतिपुर में दो मासूम भाईयों की तलाश भयानक मंजर पर हुई खत्म, बीते 1 वर्ष से नानी के घर पर रह रहे थे दोनों

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो मासूमों की तलाश खत्म हो गई। किसी ने नहीं सोचा था कि दो साल और चार साल के इन दो बच्चों की लाश मिलेगी। दोनों बच्चे रविवार से ही लापता थे। एक ही परिवार के लापता दो बच्चों का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों बच्चों की मां ने 9 फरवरी को विभूतिपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया था। महिला ने आवेदन में कहा कि लगभग 1 वर्षों से अपने मायके में रह रही हूं। 9 फरवरी दिन के 2:00 बजे दोनों बच्चे जिनकी उम्र 4 साल और दो साल है, गायब हो गये हैं।

बच्चों की परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। दोनों बच्चे का कहीं पता नहीं लगा। उसके बाद बच्चों की मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए विभूतिपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया। वहीं पुलिस बच्चों की तलाश कर ही रही थी, उसी बीच दोनों बच्चों का शव घर से 25 मीटर दूर नदी के पास से बरामद किया गया है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस मामले को लेकर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चे की मौत नदी में डूबने से हुई है

बाइट :

“पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी दी जा सकती है. फिलहाल बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.”

– सोनल कुमारी, डीएसपी, रोसड़ा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

11 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago