Bihar

बिहार में बनवा रहे हैं पासपोर्ट तो जान लीजिये यह नियम, सत्यापन के लिए पुलिस को मिला नया ‘हथियार’

बिहार में पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने नया सिस्टम लागू किया है. अब सत्यापन अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (CCTNS) के माध्यम से होगा. यह एक डिजिटल प्रणाली है, जिससे राज्य के सभी थानों को जोड़ा गया है. इस सिस्टम के जरिए पुलिस को किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामलों की पूरी जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी.

राज्यभर के थानों से जुड़ जाएगी जानकारी

इस नई व्यवस्था के तहत, पासपोर्ट आवेदक का विवरण और फोटो CCTNS पर अपलोड किया जाएगा. जैसे ही इसे सिस्टम में सर्च किया जाएगा, यह स्वतः ही पूरे राज्य में स्कैन कर बताएगा कि आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं. अब केवल स्थानीय थाना ही नहीं, बल्कि किसी भी जिले के किसी भी थाने में दर्ज अपराधों की जानकारी तुरंत सामने आ जाएगी.

पुलिस अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

CCTNS के सफल क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. हाल ही में पटना के सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में पटना जिले के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें CCTNS के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई.

नई व्यवस्था से क्या होगा फायदा?

बिहार पुलिस की इस नई पहल से पासपोर्ट सत्यापन में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी अपराधी के लिए गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाना अब आसान नहीं होगा. इससे न केवल सत्यापन प्रक्रिया तेज और सटीक होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

1 घंटा ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago