बिहार के भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे BPSC शिक्षक गोपाल कुमार की ग्रामीणों ने पहले पिटाई की और फिर मंदिर में जबरन शादी करवा दी. मामला कहलगांव थाना क्षेत्र के सिंया पंचायत स्थित गमहरपुर का बताया जा रहा है. जहां शिक्षक और छात्रा के बीच करीब 6-7 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शिक्षक गोपाल कुमार छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाते थे. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई.
रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे, पकड़ाए
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गोपाल अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था. परिवारवालों ने दोनों को साथ देख लिया और ग्रामीणों को बुला लिया. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोपाल की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में दोनों की जबरन शादी करवा दी. मामला यहीं नहीं थमा. शादी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने कराया बॉन्ड पेपर पर समझौता
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों के बीच से निकाल दोनों को थाने ले आई. चुकी दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने बॉन्ड पेपर पर सहमति पत्र भरवाकर दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया. बॉन्ड में पुलिस ने लिखवाया कि एक दूसरे के खिलाफ केस-मुकदमा नहीं करेंगे और पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे. पंचायत के मुखिया ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर में शादी कराई, लेकिन बाद में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ दिया.
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…