Bihar

ऑनलाइन सट्टे ने छीन ली जिंदगी, भारत-पाक मैच के दौरान रुपये हारने से युवक ने लगाई फांसी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए क्रिकेट मैच में बिहार के मुजफ्फरपुर के एक युवक ने सट्टा लगाया। फिर सट्टे में नुकसान होने पर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान माड़ीपुर रामजी रोड निवासी 25 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में हुई है। सोमवार को उसका शव घर में गमछे के फंदे से लटका मिला। दोपहर करीब 12 बजे मां नीलम देवी चौका-बर्तन कर लौटी तो बेटे को फंदे पर लटका देखा। उसने फसुल से फंदा काटकर बेटे को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

ममेरे भाई राकेश कुमार ने बताया कि रंजन दवा दुकान में सेल्समैन था। बीते 6 महीने से वह ऑनलाइन सट्टा खेलने लगा था। इसके लिए कई दोस्तों से कर्ज ले चुका था। घर से भी रुपये लेकर सट्टा में लगा देता था। रविवार की रात भारत-पाकिस्तान मैच में भी उसने सट्टा लगाया था। नुकसान होने पर आत्महत्या कर ली।

ममेरे भाई ने बताया कि रात में ही रंजन ने अपनी मां से एक हजार रुपये मांगे थे। मां चौका-बर्तन करती है। रुपये नहीं मिलने पर वह तनाव में आ गया था। सुबह में उसे गैस सिलेंडर लाने को एक हजार रुपये दिए गए। वह घर से गया और करीब 10 बजे वापस लौटा। बड़ा भाई चंदन प्राइवेट जॉब करता है। वह भी काम पर चला गया था। मां भी निकली हुई थी। 12 बजे मां लौटी तो रंजन को घर में फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे।

सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थाने के अपर थानेदार साकेत कुमार और दारोगा सुदर्शन कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजन के आवेदन पर आगे की कारवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट से स्पष्ट खुलासा होगा।

मोबाइल में पाए गए सट्टा के कई ऐप

रंजन का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। मोबाइल की प्रारंभिक जांच में सट्टा के कई ऐप इंस्टॉल मिले हैं। पुलिस उसके मोबाइल के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। परिजन ने बताया कि तीन माह पहले गुजरात काम करने के लिए गया था, लेकिन 10 दिन बाद ही आ गया। उसके बाद दवा दुकान में काम करने लगा। पुलिस उसके मोबाइल से यह जानकारी जुटा रही है कि आखिरी बार किससे बात की। किन-किन लोगों के संपर्क में था। ऑनलाइन सट्टा के लिए किन सट्टेबाजों के संपर्क में था। उस पर कर्ज को लेकर दबाव तो नही था। सट्टे के अलावा कोई और बात तो नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

8 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

8 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

9 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

12 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

16 घंटे ago