समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

एक साथ जिए, एक साथ मरे! मौत भी नहीं कर पाई जुदा, पति की मौत के कुछ ही देर बाद पत्नी के प्राण हुए पखेरु, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के जिगनी ग्राम में एक अद्भुत प्रेम कहानी सामने आई है, जहां 85 वर्षीय अवध बिहारी पांडेय और उनकी 83 वर्षीय पत्नी देवमातो देवी ने जीवनभर साथ निभाने की कसम को अंतिम सांस तक निभाया। शादी के बाद लगभग साढ़े छह दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद दोनों ने आधे घंटे के अंतराल पर ही प्राण त्याग दिए।

बेटों ने निभाया अटूट बंधन

माता-पिता के प्रेम और अटूट संबंध को उनके दोनों पुत्रों ने तब और भी मजबूत कर दिया, जब दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर बक्सर के मुक्तिधाम में किया गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

IMG 20250125 WA0063

IMG 20230604 105636 460

पति की मौत का सदमा, पत्नी ने भी त्यागे प्राण

दंपती के बड़े पुत्र कमलेश पांडेय के अनुसार, शनिवार की सुबह उनके पिता अचानक गिर पड़े और उन्हें हल्की चोट आई। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में जब मां को पिता की मौत की खबर मिली, तो उन्होंने भी तुरंत आंखें बंद कर लीं। घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी भी मृत्यु हो गई।

IMG 20240904 WA0139

गांव में गूंज रही है प्रेम और समर्पण की कहानी

गांव के लोग इस घटना को सच्चे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं। अवध बिहारी पांडेय और उनकी पत्नी का जीवन और मृत्यु यह दर्शाती है कि सच्चा प्रेम केवल जीवनभर साथ निभाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अंतिम सांस तक साथ देता है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के लोग इस बुजुर्ग दंपती की यादों को सहेजने और उनके प्रेम को प्रेरणा के रूप में देखने की बात कर रहे हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

वेलेंटाइन वीक में सच्चे प्रेम की मिसाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बुजुर्ग दंपती ने वेलेंटाइन वीक में हमसफर प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। गांव के लोग इसे सच्चे प्रेम की परिभाषा बता रहे हैं। गांव के बुजुर्ग रासबिहारी पांडेय ने बताया कि ऐसी घटनाएं केवल फिल्मों में देखने को मिलती हैं, लेकिन यहां एक वास्तविक प्रेम कहानी लिखी गई। अंतिम संस्कार में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए और इस अनोखे प्रेम को श्रद्धांजलि दी।

IMG 20250204 WA0010

परिवार में प्रेम और एकता की प्रेरणा

दोनों पुत्रों का कहना है कि माता-पिता के प्रेम ने पूरे परिवार को प्रेरणा दी है। आज भी उनके परिवार में आपसी प्रेम और एकता बनी हुई है। गांव से लेकर बक्सर तक शव यात्रा के दौरान इस अनोखे प्रेम की कहानी चर्चा का विषय बनी रही।

IMG 20250126 WA0106

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150