Bihar

बिहार: मैट्रिक परीक्षा में नकल कराने से इनकार किया तो छात्र को मिली मौत; दूसरा घायल

बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान नकल माफिया का खौफनाक चेहरा सामने आया है. सासाराम में परीक्षा के दौरान नकल से इनकार करने पर बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी. जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. यह दिल दहला देने वाली घटना शनिवार देर शाम NH-19 पर घटी, जब दोनों छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहे थे.

नकल कराने से इनकार किया, मिली मौत

20 जनवरी को मातृभाषा (हिंदी, उर्दू) का पेपर था. अमित कुमार और संजीत कुमार बुढ़न मोड़ स्थित संत अन्ना स्कूल में परीक्षा दे रहे थे. इसी दौरान परीक्षा हॉल में बैठे एक छात्र ने उनसे नकल कराने को कहा. जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बाहर निकलकर अपने साथियों को बुला लिया. शाम को जब अमित और संजीत परीक्षा देकर ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने NH-19 पर उनका ऑटो रुकवाया और घेरकर दोनों को गोली मार दी.

“भइया-भइया कर रहे थे, लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं”

घटना के दौरान परीक्षा दे रहे एक अन्य छात्र ने बताया, “चीटिंग से मना करने पर आरोपी ने धमकी दी थी कि तुम्हारे ऑटो पर बम गिरवा देंगे. हम डर गए थे, लेकिन परीक्षा के बाद घर लौटने लगे. तभी वो अपने साथियों को लेकर आया. हमने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. ऑटो वाले को भी मारने की धमकी दे रहे थे.”

इलाज के दौरान अमित ने तोड़ा दम, संजीत की हालत गंभीर

गोली लगने के बाद दोनों को तुरंत सासाराम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, फिर प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया. इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक, संजीत को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाने के सुवारा इलाके में सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है. सहायक थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया, “घटनास्थल का मुआयना किया गया है. एक अपराधी गिरफ्तार हो चुका है. बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.”

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

23 मिनट ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

47 मिनट ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

9 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

13 घंटे ago