Bihar

बिहार में नहीं मिल रही बालू तो इन 2 सरकारी नंबरों पर करें संपर्क; आपके दरवाजे तक मिलेगी सेवा

बिहार के डिप्टी सीएम सह खान एवं भू-तत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आम लोगों को उनकी मांग के अनुरूप बालू उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस संबंध में विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

इन सरकारी नंबरों पर करें संपर्क

मंत्री ने कहा कि यदि किसी को बालू प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो वह विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर -0612-2215360 एवं मोबाइल -9472238821 पर संपर्क कर बालू प्राप्त कर सकता है। फोन करने के बाद आपके दरवाजे तक बालू पहुंच जाएगा।

बालू मित्र पोर्टल की व्यवस्था भी जल्द: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि लोगों को बालू सुगमता से मिले इसके लिए खनन निगम के माध्यम से भी बालू की आपूर्ति के विकल्प पर विचार हो रहा है। बालू मित्र पोर्टल की व्यवस्था भी बहुत जल्द प्रचालन में आ जाएगी। जिससे बालू के अवैध खनन, बिक्री और कालाबाजारी पर अंकुश लगाते हुए मांग के अनुरूप बालू उपलब्ध कराने में सफलता मिलेगी।

बालू मित्र पोर्टल बनाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) का सहयोग भी लिया गया है। एनआइसी की बालू मित्र पोर्टल बना रहा है। सूत्रों की माने तो इस पोर्टल पर जिलों में बालू की उपलब्धता के साथ ही उसकी कीमतें भी दर्ज होंगी।

ट्रांजिट परमिट की व्यवस्था की जा रही

मंत्री ने कहा कि विभाग अन्य राज्य से बिहार आने वाले खनिजों के विपणन की व्यवस्था को सुचारु और सुसंगत बनाने में जुटा है। इसके लिए ट्रांजिट परमिट की व्यवस्था की जा रही है। विभाग की तैयारियों को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास की व्यवस्था शीघ्र प्रभावी कर दी जाएगी।

पोर्टल पर गुणवत्ता देखकर मनचाहा बालू खरीद सकेंगे

बालू की ऑनलाइन खरीद का इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर बालू की गुणवत्ता देखकर उसकी आनलाइन बुकिंग कर सकेगा।

विभाग ने बालू मित्र पोर्टल के जरिये सफेद और पीली दोनों किस्म की बालू की बिक्री का निर्णय किया है। बालू की आन लाइन बिक्री के बाद इसे डिलीवरी कराने की जिम्मेदारी भी विभाग की होगी। लेकिन, इसके लिए खरीदार को परिवहन की कीमत चुकानी होगी। बता दें कि कभी-कभी बिहार में बालू की किल्लतों का सामना करना पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

3 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

5 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

8 घंटे ago