Bihar

बिहार में भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर में जा घुसी कार, महाकुंभ जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत

बिहार के बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. प्रयागराज में कुम्भ स्नान के लिए जा रही कार खड़े डंपर से टकरा गई. जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा पटना-बक्सर एनएच 922 पर कठार खुर्द गांव के समीप हुआ, जहां सड़क पर पंचर हुए डंपर से कार जा टकराई.

हादसे में दो की मौत, चार की हालत गंभीर

इस भीषण हादसे में 50 वर्षीय फुलेश्वरी देवी की मौत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाते समय हो गई. जबकि 35 वर्षीय शत्रुघ्न राजभर ने इलाज के दौरान बक्सर सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, घायलों में 50 वर्षीय सरली देवी, 32 वर्षीय आशा देवी, 23 वर्षीय रेनु कुमारी और कार चालक मुनारूल शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार के परखच्चे उड़ गए

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी. सड़क के बीचों-बीच खड़े पंचर डंपर को चालक देख नहीं सका. जिससे कार सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के इंजन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई.

पुलिस ने जब्त किया डंपर और कार

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण सड़क के बीचों-बीच पंचर होकर खड़ा डंपर था, जिससे कार सीधी टकरा गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

57 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago