Bihar

बिहार: लड़की के गेटअप में Instagram Reels बनाने वाले छात्र ने क्यों ले ली अपनी जान, आखिरी वीडियो में क्या कहा

बिहार में Instagram Reels बनाने वाले एक छात्र की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। यह छात्र Instagram पर लड़की के गेटअप में अक्सर Reels बनाता था। लेकिन अब अचानक इस छात्र ने अपनी ही जान ले ली है। मामला बेगूसराय जिले का है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस लड़के को उसकी मां ने डांटा था और फिर अचानक उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। बाद में यह छात्र अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक लड़के की पहचान शंभू पंडित के 17 साल के बेटे अंकित कुमार के तौर पर हई है। अंकित को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाने का शौक था। इंस्टाग्राम पर अंकित का अकाउंट ‘रानी’ के नाम से था। खास बात यह भी है कि वो लड़की के गेटअप में ही अक्सर अपना रील बनाता था। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट पर उसके वीडियो को भी काफी पसंद किया जाता था। अंकित नयागांव थाना इलाके के दरियापुर गांव का रहने वाला था।

आखिर वीडियो में अंकित ने क्या कहा..

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अंकित का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह वीडियो उसने अपने मरने से 2 घंटे पहले बनाया था। इस वीडियो में लड़की के गेटअप में दिख रहा अंकित कहता है, ‘सच बताना आपको जिससे पहली बार प्यार हुआ था, उसके नाम का फस्ट लेटर क्या था।’

क्या बोले पड़ोसी

अंकित के पड़ोसियों का कहना है कि अंकित एक अच्छा लड़का था। ऐसा सुनने में आ रहा है कि उसकी मां ने उसे डांटा था। हर मां अपने बच्चे को डांटती है। जब अंकित की मां अपने पड़ोसी को घर में बुलाया तब अंकित के कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजे को तोड़कर जब पड़ोसी अंदर दाखिल हुए तब अंकित का शव फंदे से झूल रहा था।

क्या बोली पुलिस…

बहरहाल यह बताया जा रहा है कि अंकित के पिता बाहर नौकरी करते हैं। घटना के वक्त अंकित और उसकी मां ही घऱ में मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago