Bihar

बच्ची की बातों ने मुझे रात में परेशान किया..,जब किसान की बेटी को खोज लैपटॉप देन पहुंचे तेजस्वी यादव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में कार्यकर्ता संवाद यात्रा कर रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वो कई लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अब खुद इस यात्रा के दौरान एक दिलचस्प वाकये का जिक्र किया है। तेजस्वी यादव ने बताया है कि किस तरह एक बच्ची की बातों ने उन्हें रात भर सोने नहीं दिया और फिर अगले ही दिन वो खुद उस बच्ची के पास जा पहुंचे। दरअसल छपरा से पटना लौटने के दौरान तेजस्वी यादव दिघवारा के फोरलेन सड़क के बगल में रुके थे।

इस दौरान सड़क के किनारे एक खेत में जाकर उन्होंने कुछ किसानों से बातचीत की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कन्या उच्च विद्यालय शंकर रोड दिघवारा में पढ़ने वाली खुशी नाम की एक लड़की से हुई थी। तेजस्वी यादव ने जब इस लड़की से पढ़ाई-लिखाई को लेकर बातचीत की थी तब उसन बताया था कि स्कूल में कम्प्यूटर है लेकिन पढ़ाई नहीं होती है। लड़की ने तेजस्वी यादव से कहा था कि वो कम्प्यूटर पढ़ना चाहती है। किसान की बेटी ने तेजस्वी यादव को बताया कि स्कूल में कम्प्यूटर सिखाने वाला कोई नहीं है। लड़की ने तेजस्वी यादव को बताया कि उसे कम्प्यूटर चलाने का मन है।

किसानों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत के बाद तेजस्वी यादव वहां से चले गए। इसके बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पर बताया कि जयसिंह कुशवाहा से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात और बातचीत के बाद वो शनिवार को दिघवारा स्थित उनके घर पहुंचे। बातचीत के क्रम में स्कूली छात्रा खुशी कुशवाहा ने कंप्यूटर की पढ़ाई को लेकर अपनी असमर्थता जताई थी। बच्ची की बातों ने मुझे रात में परेशान किया, जिसके बाद मैंने फिर से उस बच्ची का पता खोजवा कर उसे लैपटॉप दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago