Bihar

कोई नई डील करने गए होंगे, लेकिन बिहार के लिये… सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर तेजस्वी का तंज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम राज्य की समस्या को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने तो नहीं गए होंगे, क्योंकि बिहार के लोगों की समस्या से उनका कोई लेना देना नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि जाने दीजिए, फिर कोई नया डील करने गए होंगे। वहां कोई फिर कोई नया डील होगा, लेकिन उससे बिहार के लोगो को क्या लाभ होगा है। ये तो तय है कि वो बिहार तमाम मुद्दों पलायन, बाढ़, बेरोजगारी जैसे मामलों पर चर्चा करने नहीं गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि पहले ये थाली खींचते थे और अब पैर छूते हैं।

वहीं नई दिल्ली रेलवे जंक्शन पर भगदड़ मामले में हुई दुर्घटना को लेकर तेजस्वी ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि लगातार हो रही श्रद्धालुओं की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है? कोई तो जिम्मेदार होगा। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे पूरी तरह से सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो फिर उनका मन बढ़ता रहेगा। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

रविवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के समीप मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों की जान गयी है, इस पर राज्य सरकार ने क्या किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आरोपों को लेकर कहा कि अगर, ये लोग लालू प्रसाद को जब तक भला-बुरा नहीं कहेंगे तब तक इन लोगों की मार्केटिंग मजबूत कैसे होगी, तभी तक ये लोग खबर में हैं। एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है, भ्रष्टाचार है, बेरोजगारी है, पलायन है। कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा से बिहार के लोगों को कोई लाभ नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago