Bihar

JDU विधायक ने चिराग के सांसद को बताया चिरकुट-चोर, गीदड़; जवाब मिला- रावण का घमंड भी टूटा था

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA के नेता गठबंधन की मजबूती का दावा कर रहे हैं। वहीं खगड़िया में चिराग की पार्टी से सांसद राजेश वर्मा और नीतीश की पार्टी से विधायक डॉ. संजीव सिंह के बीच तकरार बढ़ गई है।

परबत्ता से विधायक डॉ. संजीव सिंह ने सांसद का नाम लिए बिना उनके लिए चिरकुट, चोर, गीदड़ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। मीडिया से बात करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि ‘जिले में मैंने दो-दो पावर स्टेशन और मेडिकल कॉलेज बनवाया है। कुछ चिरकुट लोग इसका क्रेडिट ले रहे हैं।’

‘दूध के दांत अभी नहीं टूटे हैं। सप्लायर सब बन गया है। चुनाव के समय में पैर पकड़ते थे। चूहे की तरह थे, आज गीदड़ बन गए हैं। गीदड़ से ज्यादा लेवल नहीं है उनका। वैसे लोग सावधान हो जाए। मैं आमने-सामने की लड़ाई लड़ सकता हूं।’

‘मेरे काम के आड़े आए तो रोड पर ला दूंगा’

JDU विधायक ने कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा, ‘गठबंधन में रहते हुए भी मैं नहीं चाहता हूं कि ऐसे लोग हमारे चुनाव में आए। इन लोगों से मैं दूरी बनाऊंगा। अभी नया-नया बने नहीं है कि कमीशनखोरी शुरू कर दी है। इन सबको मैं उजागर करूंगा।’

‘मैं राजनीति के साथ लोकनीति करता हूं। परबत्ता की आवाज को मैं गिरने नहीं दूंगा। जो भी मेरे काम के आड़े आएगा, उसे मैं छोड़ूगा नहीं। रोड पर ला दूंगा।’

शस्त्र उठाने का समय अब खत्म हो गया है

वहीं, जेडीयू विधायक के बयान पर राजेश वर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ‘जनता मालिक है। अगर उनको इतना ही अंहकार है तो एकबार इतिहास को देख ले। रावण के घमंड को एक वानर से तोड़ा था। आप क्या हैं?’

‘वो गाली देते नजर आते हैं। समुदाय विशेष को गाली देते हैं। आज वो शस्त्र उठाने की बात करते हैं। अब शस्त्र नहीं, शास्त्र उठाया जाता है। यह 2005 के पहले का बिहार नहीं है। जो शास्त्र उठाकर राजनीति करते थे, उनका समय खत्म हो गया है। ऐसे जो भी लोग बचे हैं, उनका भी समय समाप्त हो जाएगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago