बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। भभुआ मंडलकारा (जेल) में बंद एक युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना मंगलवार की है। बंदी ने घास काटने वाली हसिया से अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बंदी को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें, बंदी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद है।
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था युवक
घायल बंदी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव निवासी मनोज दुबे के बेटे अभिमन्यु दुबे के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। अभिमन्यु ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। घटना 26 दिसंबर 2024 की है, जब वह अपनी 22 वर्षीय पत्नी पूनम देवी और नौ महीने के बेटे के साथ ससुराल, हरिपुर गांव से लौट रहा था।
इसी दौरान, राधाखांड गांव के पास उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने नौ महीने के बेटे को घर ले गया और अपनी मां के हवाले कर दिया। बाद में, उसने भगवानपुर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था।
कैसे हुआ यह हादसा? जेल प्रशासन ने जताई अनभिज्ञता
घटना के बाद जेल प्रशासन भी सकते में है। भभुआ मंडलकारा के जेलर संदीप कुमार ने इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि जेल प्रशासन को यह स्पष्ट नहीं है कि अभिमन्यु ने किस धारदार हथियार से खुद को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या धारदार सामान बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। जेलर ने यह भी बताया कि घायल बंदी अपने भाई के साथ भभुआ मंडलकारा में बंद था।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…