Bihar

बिहार के गोपालगंज में कुख्यात मनीष यादव का एनकाउंटर, पुलिस पर गोली चलाई तो STF ने ढेर किया

बिहार के गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीचमुठभेड़हुई है. शनिवार की सुबह-सुबह गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास नहर पुल पर कुख्यात अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश मारा गया. हालांकि एसटीएफ का एक जवान भी जख्मी हो गया, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक घायल जवान की स्थिति अब खतरे से बाहर है.

पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश ढेर:

जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुद गांव में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनीष यादव को ढेर कर दिया है. मृतक ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव का रहने वाला था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक मनीष पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. इस घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने सदर अस्पताल पहुंचकर और मामले की जानकारी ली. वहीं, पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रकिया में जुट गई है.

एसटीएफ जवान को भी लगी गोली:

गोपालगंज एसपी ने बताया कि मनीष यादव को पुलिस गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रामपुर खुर्द नहर पुल के रास्ते जा रही थी. उसी बीच इसकी सूचना कुछ अन्य बदमाशों को लग गई और मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में एसटीएफ जवान रौशन के हाथ में गोली लग गई. जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. एनकाउंटर में पुलिस ने कुख्यात मनीष यादव को गोली मार दी.

इलाज के दौरान मनीष की मौत:

गोली लगने से मनीष बुरी तरह से जख्मी हो गया. गंभीर हालत में मनीष और एसटीएफ जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कुख्यात मनीष यादव की मौत हो गई. वहीं एसटीएफ जवान रौशन कुमार का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मृतक मनीष यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड में भी वह संलिप्त था. उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago