Bihar

पहले बोले संसदीय बोर्ड तय करेगा CM कैंडिडेट, दिलीप जायसवाल की अब सफाई- 2025, फिर से नीतीश

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए बयान से फैले भ्रम को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व पर कोई संशय नहीं है। जायसवाल ने संसदीय बोर्ड से सीएम कैंडिडेट तय करने वाली बात पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह सिर्फ प्रक्रिया के बारे में बात की थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार चुनाव में एनडीए का स्लोगन भी ‘2025, फिर से नीतीश’ है।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार से हुई। सदन की कार्यवाही का हिस्सा लेने पहुंचे दिलीप जायसवाल ने एक चैनल से बातचीत में सुबह कहा कि एनडीए नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा, लेकिन सीएम का चेहरा पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। सभी पांचों घटक दलों के नेता मिलकर सीएम कैंडिडेट तय करेंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई। उनके बयान के अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे। राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई कि एनडीए में नीतीश के नेतृत्व पर अभी एकराय नहीं है।

हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही दिलीप जायसवाल दोबारा मीडिया से मुखातिब हुए और पुराने बयान पर सफाई दे दी। उन्होंने एक अन्य चैनल से बातचीत में कहा कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ने जा रहा है। पार्लियामेंट्री बोर्ड वाली बात प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago